{"_id":"62b4a602238c3a5e0d27a946","slug":"officers-should-gear-up-to-control-infectious-diseases-chitrakoot-news-knp70392996","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों पर नियंत्रण को कमर कस लें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगों पर नियंत्रण को कमर कस लें अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में संक्रामक रोगों पर नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए बैठक की। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम आ गया है। अफसरों को संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सभी उपाय कर लेने चाहिए। सभी विभाग प्राथमिकता से कार्य करें। सुपर विजन में किसी तरह की हीलाहवाली न करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। वहीं, 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्षय रोगियों चिह्नित करने के साथ मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया दिमागी बुखार आदि से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभियान पर निगाह रखेंगे।
उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई, फॉगिंग, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर काम करें। बीमारियों से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार बचाव ही है। इसी का परिणाम होगा कि अस्पतालों में संक्रामक रोगियों की संख्या में कमी आएगी। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में एक है। सभी अधिकारी इसे सफल बनाने के लिए कमर कस लें।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, एसडीएम पूजा यादव, डीडीओ आरके त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद आदि अफसर मौजूद रहे।