{"_id":"5707f5274f1c1bfa70c810ca","slug":"offer-water-to-the-sun-by-welcoming-newly-samvatsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य को अर्घ्य देकर किया नव संवत्सर का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य को अर्घ्य देकर किया नव संवत्सर का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी किनारे भगवान सूर्य को अर्घ्य देते विद्वजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में नव संवत्सर का स्वागत विद्वजनों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर किया। रामघाट मंदाकिनी किनारे भक्तिमय संगीत के बीच कार्यक्रम हुआ। जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे। शाम को मुख्यालय में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पद संचलन कर नववर्ष की बधाई दी। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भगवा झंडा लगाया।
विज्ञापन
चैत्र माह के शुक्रवार की भोर में मंदाकिनी किनारे रामघाट पर विद्वजन जुटे। सूर्योदय के पूर्व ही भक्ति गीत बजने लगे। सूर्योदय होते ही सभी ने आस्था, विश्वास और श्रद्धा के साथ मंदाकिनी के जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस दौरान जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि सौम्य नामक संवत्सर राष्ट्र के चहुंमुखी विकास में सहायक होगा। इस मौके पर जज कृष्णकुमार, सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, पंकज अग्रवाल, भालेंद्रु सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, श्रीराम पांडेय, गोपाल भाई, राकेश कुमार, अमरीश कुमार, डा. सचींद्र उपाध्याय, राकेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विवेक कुमार और शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में आरएसएस कार्यकर्ता परंपरागत पोशाक और लाठी लेकर पहुंचे। एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देकर मुख्यालय की प्रमुख सड़कों पर पद संचलन किया। इस दौरान ट्रैफिक चौराहे पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने पद संचलन मेें शामिल कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता महेश सिंह पटेल और शिवओम मिश्रा ने भगवाध्वज के साथ पुरानी बाजार में जुलूस निकाला। घर-घर में भगवा ध्वज भी लगाए। इस मौके पर सचिन, मानसिंह, हर्षित, राघवेंद्र, दीनू व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।