फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Now the life of measles in Doda apology

अब डोडा माफी में खसरा से गई जान

Fri, 11 Sep 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 11 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के रगौली गांव में खसरे से हुई मौतों के

विज्ञापन
बाद मानिकपुर के डोडा माफी में इस बीमारी के फैलने की खबर है। गांव वाले जहां एक महिला की खसरे से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं मानिकपुर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. राजेश सिंह का कहना था कि महिला का ब्लड प्रेशर हाई हो गया था, इस वजह से उसका हार्टफेल हो गया।
 
डोडा माफी गांव में खसरा फैलने की खबर है। बताया जाता है कि यहां की चमेलिया (55) पत्नी शिवपाल की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। गांव के मनमोहन (15) पुत्र रामजी का इलाज मझगवां (मप्र) में कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसके अलावा ओमदत्त, पानबाई, लक्ष्मी, राजकुमार, सोनू, विनीता समेत कई लोग अभी भी गांव के झोलाछाप के भरोसे हैं। उधर, जब इस संबंध में मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने इस बीमारी के फैलने से अनभिज्ञता जताई।

बताया कि चमेलिया अस्पताल आई थी तो उसका ब्लड प्रेशर हाई था। इस वजह से उसका हार्टफेल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि वे गांव में पता कराएंगे और अगर खसरे का प्रकोप हुआ तो चिकित्सकों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed