फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Now the forest department has sent a tahrir to the Kotwali

अब वन विभाग ने कोतवाली भेजी तहरीर

Mon, 18 Oct 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now the forest department has sent a tahrir to the Kotwali
चित्रकूट। डाकू ददुआ के हाथी को कथित रूप से बेचने के आरोप में वन विभाग द्वारा उसे बरामद कर सोमवार को लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क भेज दिया है। इधर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पूर्व विधायक वीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वन विभाग ने एक तहरीर कोतवाली भेजी है। उधर पूर्व विधायक अपने पहले के बयान पर ही अडिग हैं कि वन विभाग विपक्षियों के साथ मिलकर साजिश कर रहा है हाथी को बेचा नहीं गया है। मामले में कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डाकू ददुआ के हाथी को वन विभाग की टीम ने यूपी एमपी के बार्डर सिंहपुर सतना मप्र के फारेस्ट बैरियर के पास एक गुजरात के ट्रक से बरामद किया था। एसडीओ आरके दीक्षित ने बताया कि यह हाथी पूर्व विधायक वीर सिंह की सुपुर्दगी में दिया था। उन्हें सूचना मिली कि इसे गुजरात में बेच दिया गया है। जिसे बरामद सोमवार को दुधवा नेशनल पार्क में पहुंचा दिया गया है। एक रिपोर्ट वन विभाग के रैपुरा रेंज में रविवार को दर्ज हो चुकी है और दूसरी रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराने के लिए वनरक्षक शिवनरेंद्र द्विवेदी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed