फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to those who dumped dirt in Mandakini river

मंदाकिनी नदी में गंदगी गिराने वालों को नोटिस

Mon, 04 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to those who dumped dirt in Mandakini river
मंदाकिनी नदी की सफाई में जुटे कर्मचारी व मजदूर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जीवनदायनी मंदाकिनी नदी के लगातार सिकुड़ने व प्रदूषित होने को लेकर समाजसेवी से लेकर जनप्रतिनिधि चिंता तो जताते हैं पर ठोस योजना के तहत काम न होने पर स्थिति मेें सुधार नहीं हो रहा है। इसमें सुधार के लिए अब मंदाकिनी में गिरने वाले मठ मंदिरों व अन्य प्रतिष्ठानों के नालों पर रोक लगाने के लिए नोटिस जारी की गई है। जिन नालों का पानी सीधे मंदाकिनी नदी में गिरता है, उन होटल मालिकों एवं मठ मंदिर की संस्थाओं को नोटिस दे दी गई है।
विज्ञापन

चित्रकूट मप्र के एसडीएम ऋषि नारायण ने बताया कि स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह व कुंज बिहारी की देखरेख में 50 से अधिक स्वच्छता कर्मचारियों ने मंदाकिनी नदी को साफ करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मंदाकिनी की सफाई के लिए लंबे अरसे से प्रोजेक्ट शासन को भेज रहे थे। मंजूरी मिलने के बाद अब रविवार से मंदाकिनी नदी का सफाई अभियान कार्यक्रम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने दो महीने पहले से बंद गंगा आरती को शुरू कराया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अप्रैल को मंदाकिनी नदी में हो रहे दीप उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। सतना जिला प्रशासन ने भरत घाट से सफाई अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मंदाकिनी नदी में लंबे अरसे से जमे खरपतवार को निकाला जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मंदाकिनी नदी में गिर रहे सीधे नालों को जल्द प्रतिबंधित दिया जाएगा। जिन नालों का पानी सीधे मंदाकिनी नदी में गिरता है उन होटल मालिक एवं मठ मंदिर संस्था को नोटिस दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed