फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to departments for driving vehicles without high security number

Chitrakoot News: विभागों को बिना हाई सिक्योरिटी नंबर के वाहन चलाने पर नोटिस

Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to departments for driving vehicles without high security number
चित्रकूट। देर आया मगर, दुरुस्त आया। परिवहन विभाग ने सरकारी विभागों को नोटिस जारी की है, जिनके वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। उनसे वाहनों में एचएसआरपी लगवाने को कहा अन्यथा वाहनों के चालान की बात कही है। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने जिम्मेदारों के वाहनों में ही नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिले के कलक्ट्रेट, विकास भवन व तहसीलों में अटैच अधिकांश वाहनों में हाई सिक्योरिटी की नंबर प्लेट नहीं लगी हैं। विभागीय जिम्मेदार उन्हीं वाहनों से आवागमन करते हैं। विभाग के मुखिया हैं तो परिवहन विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं करता है। अमर उजाला ने कलक्ट्रेट, विकास भवन व तहसील की पड़ताल की तो कई वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मिले। इस पर अमर उजाला ने खबर को प्रकाशित किया तो परिवहन विभाग हरकत में आया और सभी विभागों के जिम्मेदारों को नोटिस जारी की। एआरटीओ राजीव कुमार ने बताया कि सभी विभागों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए नोटिस जारी की गई है। साथ ही बीमा, फिटनेस सहित जरूरी कागजों को पूरा करने के लिए कहा गया है। अब जिस विभाग के वाहन में हाई सिक्योरिटी की नंबर प्लेट नहीं मिलेगी, उसके जिम्मेदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed