फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nodal officer should inspect the school otherwise action will be taken

नोडल अधिकारी करें विद्यालय का निरीक्षण अन्यथा होगी कार्रवाई

Mon, 04 Nov 2019 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer should inspect the school otherwise action will be taken
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी के जो विद्यालयों के निरीक्षण हैं उसमें काफी कमियां पायी जाती हैं, लेकिन सही तरीके से कार्यवाही नहीं होती है। कहा कि गांवों में नामित नोडल अधिकारी माह में तीन बार अवश्य विद्यालयों का निरीक्षण करें। जहां पर कमी पायी जाये तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही अवश्य हो। विद्यालयों में भी प्रत्येक दशा में प्रेरणा एप लागू कराये। इसमें अगर कोई लापरवाही करे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये।
विज्ञापन

सोमवार बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों में एक माह से मिड डे मील नहीं बना है उन विद्यालयों के संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ पत्रावली तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करें। ताकि संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर ऐसी स्थिति आगे आयी तो संबंधित खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही होगी। डाटा फ ीडिंग का कार्य अत्यंत खराब पाये जाने पर खंड शिक्षाधिकारियों से कहा कि सात नवंबर तक फ ीड कराकर प्रस्तुत करें। रसोइयों के मानदेय का भुगतान समय से किया जाये। अगर धनराशि की कमी रहती है तो पूर्व में ही पत्राचार कर मांग की जाये।
विज्ञापन

विजेताओं को दिया पुरस्कार
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने परिषदीय विद्यालय के तीन बच्चे जिसमें जोगेश ने रजत व कांस्य मेडल तथा मैकूलाल व रेशमा बानो ने कॉंस्य पदक प्रदेश स्तरीय तैराकी में स्थान पाये जाने पर उन्हें शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में सीडीओ डा. महेंद्र कुमार, सीएमओ डा. विनोद कुमार, डीडीओ आरके त्रिपाठी, पीडी अनय कुमार मिश्रा, डीपीआरओ राज बहादुर, बीएसए प्रकाश सिंह, डीआईओएस बलिराज राम, डायट प्रचार्य सीएल चौरसिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed