{"_id":"6a0b5f35ac8c1205cb07c2a4","slug":"no-salary-for-three-months-health-workers-report-for-duty-wearing-black-ribbons-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-131274-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तीन महीने से वेतन नहीं, काला फीता बांध ड्यूटी पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तीन महीने से वेतन नहीं, काला फीता बांध ड्यूटी पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी
Tue, 19 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 19 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18 सीकेटीपी 40 काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों और आशा बहुओं ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। पिछले तीन माह से बकाया वेतन और मानदेय न मिलने से आक्रोशित हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर इमरजेंसी छोड़कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी।
कर्मचारियों ने बताया कि लगातार ड्यूटी करने के बाद भी समय पर भुगतान न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द भुगतान की मांग की। यह विरोध प्रदेश स्तर पर हुए आह्वान के तहत किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग में पहले से ही काम का दबाव अधिक है। इसके बाद भी उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
चेतावनी दी कि यदि 20 मई तक लंबित वेतन और मानदेय नहीं मिलता तो 21 मई से आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी कार्य बंद करेंगे। आनीता, मंजू, प्राची, रीता, रंजना, लता, शैलेंद्र, राधे कृष्णा, कौस्तुभ, अनिल आदि मौजूद रहे।