{"_id":"5ecd49128ebc3e906b602940","slug":"no-corona-positive-find-in-chitrakoot-on-twenty-six-may-chitrakutt-news-knp562157868","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः 70 रिपोर्टों में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं, अब तक जिले में 29 कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः 70 रिपोर्टों में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं, अब तक जिले में 29 कोरोना मरीज
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध् में आवास पर ही प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध जताते कांग?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट जिले के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। कोरोना के संदिग्ध कुल 70 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को आईं, जिसमें सभी निगेटिव रही। इसके अलावा बरियारी, कलवारा समेत शिवरामपुर के शेल्टर होम में ठहरे 44 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब तक 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें दो की मौत हो चुकी है और 15 स्वस्थ होकर गांव लौट आए।
विभागीय कार्य की समीक्षा करने अपर निदेशक स्वास्थ्य आरबी गौतम जांच को पहुंचे और अस्पतालों का निरीक्षण किया। उधर, सोमवार को सबसे ज्यादा नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद लोग भयभीत थे, लेकिन मंगलवार को राहत रही। 70 लोगोें की आई रिपोर्ट निगेटिव रहीं। सभी रिपोर्ट बरद्वारा, लूक, पतौडा, गढीघाट, बैहार, सरैंया व रामपुरी कच्चीछावनी क्षेत्र की हैं।
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट हॉटस्पॉट क्षेत्र से सैंपल लिए गए। मंगलवार को 44 अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस 29 हैं। इसमें एक्टिव केस 12 हैं। कुल में 24 प्रवासी श्रमिक हैं, जो सूरत दिल्ली और मुंबई क्षेत्र से आए हैं। दो प्रवासियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर मलेरिया विभाग व नगर पालिका की टीम ने सैनिटाइज कराया है। जिले में कुल 1499 सैंपल में 1362 की रिपोर्ट आ चुकी है। टेलीमेडिसन पद्धति से 194 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें अब तक 3145 का इलाज हो चुका है। उधर, एडी स्वास्थ्य आरबी गौतम ने खोह स्थित दो सौ शैया अस्पताल और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को दवाएं व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पहाड़ी के हॉटस्पॉट गांव कलवारा बुजुर्ग का दौरा किया है।
इंसेट---
नेउरा, बरियारी में संक्रमित मिलने से सतर्कता
मऊ। विकासखंड के गांव नेउरा व बरियारी कला में सोमवार को दो और कोरोना संदिग्ध मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पांच दिन पूर्व बरगढ़ मोड़ के पास स्थित जमिरा गांव में एक कोरोना संक्रमित मिला था। सतर्कता बढ़ा कर मऊ उपजिलाधिकारी राजबहादुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक शेखर वैश्य ने गांव का दौरा कर बरियारी कला के संक्रमित के परिवार के पांच अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे। इसके अलावा संक्रमितों के परिजनों को शिवरामपुर में क्वारंटीन किया। इसी तरह नेउरा गांव के संक्रमित सहित नजदीकी लोगों को क्वारंटीन कर दोनों गांव हॉटस्पॉट घोषित कर दिया।