{"_id":"626046d14b666272883c65f6","slug":"niti-aayog-s-central-in-charge-leena-johri-inspected-chitrakoot-news-knp6923274184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग की केंद्रीय प्रभारी लीना जौहरी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति आयोग की केंद्रीय प्रभारी लीना जौहरी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो-13- अस्पताल में आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण में जानकारी लेतीं नीति आयोग की केंद्रीय प्रभारी ल?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। ग्राम्य विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, सीपीओ, केंद्रीय प्रभारी नीति आयोग आईएएस लीना जौहरी ने बुधवार को जनपद में विभिन्न विकास कार्यों, व्यवस्थाओं का भ्रमण कर जायजा किया। उन्होंने गोशाला में मवेशियों के रखरखाव के साथ ही चारा-पानी का सही इंतजाम करने को कहा है। अस्पताल में मरीजों का समय से सही इलाज करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय प्रभारी नीति आयोग ने दो सौ शैया अस्पताल खोह पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, दवाओं की उपलब्धता, सफाई देखी। सीएमएस को निर्देश दिए की ऑक्सीजन प्लांट मशीनरी की देखरेख अच्छी तरीके से होनी चाहिए। दवाओं की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने नेशनल अवार्ड प्राथमिक विद्यालय सरैया भाग एक का निरीक्षण कर छात्र, छात्राओं से पठन पाठन, मैन्यू के अनुसार भोजन आदि की जानकारी की। इसके बाद काली घाटी सरैया में निर्माणाधीन अटल पार्क का निरीक्षण किया। पार्क के सुंदरीकरण के लिए कहा। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि अभी इस पर कार्य कराया जा रहा है।
इसके बाद अगरहुंडा में शासकीय गोशाला के इंतजाम देखे। आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छोटे बच्चों को अन्न प्राशन कराया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का जायजा लिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानिकपुर डॉ. राजेश सिंह को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। दवाओं की कमी नहीं होना चाहिए। सफाई आदि की कोई समस्या नहीं रहे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, डीसी मनरेगा धर्मवीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।