{"_id":"618815c37fc7006cc07002f9","slug":"nishad-samaj-will-fight-with-bjp-demand-for-reservation-on-elections-chitrakoot-news-knp6626234112","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषाद समाज भाजपा के साथ लडेगी चुनाव पर आरक्षण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषाद समाज भाजपा के साथ लडेगी चुनाव पर आरक्षण की मांग
विज्ञापन
फोटो-3- निषाद पार्टी के कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। निषाद समाज को एकजुट करने के लिए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई बार भाजपा सरकार की तारीफ की लेकिन कुछेक बिंदुओं पर दबे स्वर में बगावत के स्वर भी बोले। रविवार को जिले के राजापुर में कहा कि निषाद भाजपा के साथ जरूर है लेकिन अगर समय से उन्हें आरक्षण नहीं दिया तो निषाद समाज भाजपा को वोट नहीं देगा।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद विधानसभा चुनाव में जनाधार बढ़ाने के लिए निकले हैं। रविवार कोे राजापुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा अभी तक सपा-बसपा कांग्रेस निषादों को ठगती रही है अब निषादों को बीजेपी का साथ मिला है निषादों को कोई नहीं ठग पाएगा।
अब निषाद जागरूक हो गया है। 2022 के चुनाव में बीजेपी के साथ निषाद पार्टी अपने कई विधायक और मंत्री बनाएगी। सदन में निषादों के हक और सम्मान की बात करेगी। डा. निषाद ने सभा में संबोधन के दौरान बीजेपी को भी नहीं छोड़ा कहा कि अगर बीजेपी चुनाव से पहले आरक्षण नही देगी तो निषाद बीजेपी को भी वोट नहीं करेगा।
विज्ञापन
सभा में मऊ मानिकपुर के भाजपा विधायक आनंद शुक्ला भी शामिल हुए। इसके अलावा बुंदेलखंड प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश निषाद, जिलाध्यक्ष राज नारायण निषाद, जिला संयोजक शिवा निषाद, प्रदीप द्विवेदी, प्रदेश सचिव गिरजेश कुमार निषाद सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला संयोजक ने बताया कि आठ नवंबर को बांदा में जनसभा प्रस्तावित है।
कार्यकर्ता से अभद्रता, पुल पर दिया धरना
चित्रकूट। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ राजापुर थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता की शिकायत पर नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ राजापुर यमुना पुल पर धरना दिया। जिससे पुल पर जाम लग गया और पुलिस टीम के साथ कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी ने धरना खत्म कराने को कहा।
लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला राजापुर क्षेत्र नहीं बल्कि महेवाघाट पुलिस थाना क्षेत्र का बताया गया है। संबधित पुलिस थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी गई है। लगभग आधे घंटे बाद इस आश्वासन पर धरना खत्म हो गया।