{"_id":"64d68a34721131819c0eaf17","slug":"nikhat-was-happy-after-getting-the-information-about-bail-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-930-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जमानत की जानकारी मिलते ही निखत हुई खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जमानत की जानकारी मिलते ही निखत हुई खुश
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बहू व विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को लगभग छह माह बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। इसकी जानकारी होते ही निखत के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उसके चालक नियाज को जेल में ही रहना पड़ेगा।
शुक्रवार की शाम को जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की जानकारी हुई। जेल सूत्रों ने बताया कि निखत शाम को जेल में बंद अन्य महिलाओं से मिलने पहुंची। उनसे कहा कि न्याय की जीत हुई है। अब वह एक साल के बच्चे की परवरिश सही तरीके से कर सकेगी। यह भी कहा कि वह पति से मिलने फिर कासगंज जेल जाएगी। वह बच्चे की खातिर ही पति से मिलने जेल आती थी। इस घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से उसके पति विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल भेज दिया गया था। अभी भी वह उसी जेल में बंद हैं।
इस मामले मेंं जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि उनके पास अभी तक कोर्ट का आदेश या कागजात नहीं आए हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जब आदेश आएंगे तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इनसेट
यह है मामला
जिला जेल में बंद विधायक पति अब्बास अंसारी से नियमों के विरुद्ध मिलने की सूचना पर 11 फरवरी को डीएम और एसपी ने दबिश देकर उसे जेल के अंदर एक कमरे से पकड़ा था। उस पर जेल से पति को भगाने की साजिश व जेल अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में जेल भेजा गया। उसके कब्जे से विदेशी म़ुद्रा, जेवर, नकदी और मोबाइल बरामद हुए थे। उसके चालक नियाज को भी कार के साथ पकड़कर जेल भेजा गया था। इस मामले में जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, वार्डर जगमोहन निलंबित होकर जेल जा चुके हैं। सपा नेता फराज खान व कैंटीन संचालक नवनीत सचान को निखत की मदद के आरोप में जेल भेजा गया है।
इनसेट
अब तक दो को जमानत
इस मामले में लखनऊ और चित्रकूट की जेल में 11 लोग बंद हैं। इसमें दो लोगों को ही जमानत मिली है। सबसे पहले कैंटीन संचालक नवनीत सचान को मानवीयता के आधार पर जमानत मिली थी। अब शुक्रवार को विधायक की पत्नी निखत को भी जमानत मिल गई है। अन्य आरोपी जेल में हैं।