फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   New twist in dream11 Rahul suicide case, suicide note found In book after one month in Chitrakoot

UP: राहुल की खुदकुशी मामले में नया मोड़, एक माह बाद मिला सुसाइड नोट, इसलिए दी थी डेढ़ करोड़ जीतने वाले ने जान

Thu, 10 Aug 2023 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Aug 2023 12:34 PM IST
सार

ऑनलाइन गेम आईपीएल ड्रीम इलेवन में डेढ़ करोड़ रुपये जीतने वाले युवक ने 23 जून को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में अब नया मोड़ आया है। युवक की किताब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें तीन लोगों का नाम है। 

विज्ञापन
New twist in dream11 Rahul suicide case, suicide note found In book after one month in Chitrakoot
राहुल सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रीम इलेवन में डेढ़ करोड़ रुपये जीतने वाले राहुल शुक्ला की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। एक माह बाद परिजनों को उसकी किताब के बीच में मिले सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ कि उसे प्रेम संबंध को लेकर गांव के एक युवक और युवती ने भड़काया था। इससे वह बेहद क्षुब्ध था। 
विज्ञापन


मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मऊ थाना इलाके के मोहिनी गांव निवासी रामकल्याण शुक्ला ने गांव के चिराग शुक्ला, प्रिया शुक्ला और रमा शुक्ला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा लिखाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में यह नाम हैं जो राहुल ने लिखकर एक किताब में दबा दिया था। पिता को विश्वास नहीं था कि राहुल ऐसे खुदकुशी कर सकता है, क्योंकि ड्रीम इलेवन में डेढ़ करोड़ रुपये जीतने के बाद उसने प्रापर्टी और कार आदि खरीद ली थी। राहुल की मौत के बाद परिवार टूट गया है। वह 23 जून को घर में फंदे पर झूल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकल्याण ने बताया कि तेरहवीं संस्कार के बाद घर में उसकी किताब को देख रहे थे, जिसमें यह सुसाइड नोट मिला है। उसने लिखा है कि गांव में युवती से प्रेम संबंध थे, जिसको चिराग शुक्ला व रमा शुक्ला ने भड़का दिया था। युवती ने रिश्ता तोड़ दिया था। 
 

आरोपियों ने उसको धमकी भी दी थी। तभी से राहुल परेशान था। पिता ने बताया कि राहुल ने पत्र में एक मोबाइल नंबर भी लिखा है। जिसकी कॉल डिटेल आदि खंगाली जाए तो और भी कई राज खुलेंगे। उनके पुत्र ने गांव में करीब 15 से 20 लाख रुपये बांटे था, जो लोग वापस नहीं कर रहे थे। थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही है।

ड्रीम इलेवन गेम में डेढ़ करोड़ जीतने वाले ने की थी खुदकुशी

आपको बता दें कि ऑनलाइन गेम आईपीएल ड्रीम इलेवन में डेढ़ करोड़ रुपये जीतने वाले युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह बीए फाइनल का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। 

 

मऊ थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव निवासी केके शुक्ला ने बताया कि उनका भतीजा राहुल शुक्ला (23) सीपी गौतम महाविद्यालय में बीए फाइनल का छात्र था। 23 जून की रात लालता रोड स्थित मकान में पिता को खाना देने गया था। वहां से लौटने के बाद कमरा बंदकर चादर के फंदे पर झूल गया।


 

24 जून की सुबह जब मां जाह्नवी देवी ने चाय देने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने इसकी जानकारी घर के लोगों को दी। परिजनों ने आनन-फानन दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहुल दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता खेती किसानी करते हैं। परिजनों ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले ऑनलाइन गेम आईपीएल के ड्रीम इलेवन से राहुल ने एक करोड़ पचास लाख रुपये जीते थे। उसके खाते में एक करोड़ पांच लाख रुपये आए थे। इन रुपयों से उसने जमीन, एक मकान, दो दुकान और स्कार्पियो खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed