फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   New tourist bus service will reach tourist destinations, travel will be easier

Chitrakoot News: पर्यटन स्थलों तक पहुंचेगी नई टूरिस्ट बस सेवा, यात्रा होगी सुगम

Fri, 30 Jan 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 30 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
New tourist bus service will reach tourist destinations, travel will be easier
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट और आसपास के कई महत्वपूर्ण पर्यटन व तीर्थ स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग जल्द ही एक विशेष टूरिस्ट बस सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय परिवहन विभाग की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में भगवान श्रीराम की तपोस्थली के अलावा वाल्मीकि आश्रम, गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर, ऋषियन आश्रम, सूरजकुंड, मार्केंड आश्रम, भरतकूप और रानीपुर टाइगर रिजर्व जैसे कई प्रमुख स्थल हैं। इसी तरह, मध्य प्रदेश सीमा से सटे क्षेत्र में सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदवारी, स्फटिक शिला और हनुमानधारा जैसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान भी हैं, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। वर्तमान में इन स्थानों तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को अलग-अलग साधनों का उपयोग करना पड़ता है, जिससे उनकी यात्रा अधिक खर्चीली और समय लेने वाली हो जाती है।
विज्ञापन

समाजसेवी गया प्रसाद, अभिमन्यु सिंह व व्यापारी नेता शानू गुप्ता, विष्णु गुप्ता ने इस समस्या को उठाया है। इस मसले को लेकर उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भी लिखे। अब चित्रकूट डिपो में नई बसें आने की उम्मीद है। इससे यहां के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी उधर, चित्रकूट रोडवेज के प्रभारी प्रेम लाल ने बताया कि जिले के पर्यटन स्थलों पर बस सेवा शुरू करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ दिनों के भीतर चित्रकूट डिपो की 40 नई बसें चलने वाली हैं। पर्यटन स्थलों के लिए विशेष बसें चलाने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed