{"_id":"695e9d7cc8aea2821a0f6983","slug":"neither-roads-were-built-nor-water-reached-the-canals-the-minister-lashed-out-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-125411-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़कें बनी न नहरों में पहुंचा पानी, बरसे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़कें बनी न नहरों में पहुंचा पानी, बरसे मंत्री
विज्ञापन
फोटो 23 - डिलौरा गोशाला के निरीक्षण में जानकारी लेते प्रभारी मंत्री मनोहरलाल मन्नू। संवाद
प्रभारी मंत्री बोले- कार्यों के गुणवत्ता की कराएं जांच, नहीं तो सीएम को लिखेंगे पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि हर काम की गुणवत्ता की जांच कराई जाए, अन्यथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी जाएगी।
बैठक में जल जीवन मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। कई विभागों द्वारा काम पूरा होने का दावा किए जाने पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल गुणवत्ता जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्य में कमी पाई गई तो इसकी सूचना सीधे मुख्यमंत्री को दी जाएगी।
बिजली आपूर्ति को लेकर मंत्री ने कहा कि विभाग 24 घंटे बिजली देने का दावा करता है, लेकिन स्थानीय लोग हर एक-दो घंटे में बिजली कटौती की शिकायत करते हैं। फसल बीमा योजना की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जल संरक्षण और पानी आपूर्ति विभाग के जल जीवन मिशन की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि दावों के बावजूद कई जगह सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है और पानी भी नहीं पहुंचा है। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत चिन्हित ग्राम पंचायतों में जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। कानून-व्यवस्था मसले पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जनपद ने कई मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर डीएम पुलकित गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि विवेक श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव मौजूद रहे।
गोशालाओं की स्थिति पर नाराजगी : बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने डिलौरा की गोशाला का निरीक्षण भी किया, जहां की स्थिति देखकर वे काफी नाराज हुए। उन्होंने तीन बीमार गोवंशों को उपेक्षित हालत में पाया, जिस पर उन्होंने पशु विभाग के डॉक्टर और नगर पालिका के ईओ को फटकार लगाई। डॉक्टरों की कमी के सवाल पर मंत्री ने जिलाधिकारी को शासन को पत्र लिखकर अतिरिक्त डॉक्टरों की मांग करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईओ से गोवंशों के खाने-पीने की सामग्री के इंतजाम में सुधार करने को भी कहा।
मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर जोर : प्रभारी मंत्री ने जिला कृषि विभाग का भी निरीक्षण किया और कृषि भवन में लगी मिलेट्स (मोटे अनाज) की प्रदर्शनी देखी। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में मोटे अनाज के उत्पादन और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मंत्री ने बीमा सहित पीएम कुसुम योजना के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।