फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Neglected bank officials will suspend

लापरवाह बैंक के अधिकारियों का होगा निलंबन

Mon, 24 Jul 2017 10:22 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 24 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Neglected bank officials will suspend
उरई, बैंक लूट, क्राइम - फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बैंक अधिकारियों के साथ फसली ऋण मोचन की समीक्षा बैठक ली। बैंकों के दर्जन भर शाखा से मैपिंग फीडिंग पूरी न मिलने पर चेतावनी दी गई कि 24 घंटे के अंदर काम पूरा न किया गया तो लापरवाही मानते हुए संबंधित बैंक अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

 कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक राजापुर, रैपुरा,मऊ, इलाहाबाद यू.पी.ग्रामीण बैंक शिवरामपुर, सरैंया,रैपुरा,भरतकूप, महुआगांव, मारकुंडी, छिवलहा,लालता रोड, उमरी, छीबों, भैंसोधा, लमियारी, गनीवां,पहाड़ी, सोनेपुर, मानिकपुर,मऊ,बेड़ीपुलिया, नांदी तौरा,ऐंचवारा,मंडी समिति कर्वी,भौंरी, खंडेहा,सीतापुर, रसिन,पंजाब नेशनल बैंक कर्वी की आधार,  मैंपिंग फीडिंग मानक के अनुरूप संतोषजनक नहीं है। जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि 24 घंटे के अंदर सारे बैंकों के आधार, मैंपिंग फीडिंग शत प्रतिशत हर हाल में होनी चाहिए। यदि किसी बैंक की फीडिंग शत प्रतिशत नहीं पाई गई तो बैंक के अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी जयप्रकाश पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रामलाल पाल, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक अभिनंदन कुमार व विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed