{"_id":"57055da44f1c1bde6fc811a5","slug":"navratri-tomorrow-gunjenge-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से नवरात्र, गूंजेंगे जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से नवरात्र, गूंजेंगे जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की दीवारों की सफाई करता पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में नवरात्र का विशेष महत्व रहता है। शुक्रवार से शुरू होने वाली नवरात्र की तैयारियां इस समय जोरों पर हैं। सभी देवी मंदिरों में रंगाई, सफाई तेजी से हो रही है। महिला और पुरुष श्रद्घालुओं के लिए अलग-अलग बैरीकेडिंग की जा रही है। वहीं सहुलियत के लिए मदिंरों के बाहर पट खुलने और बंद होने से संबंधित नोटिस चस्पा की गई है। व्यापारियों ने भी पर्याप्त स्टाक दो दिन पहले ही एकत्र कर लिया है।
विज्ञापन
मुख्यालय के पुरानी बाजार और शंकर बाजार स्थित कालीदेवी मंदिर के अलावा तरौंहा की झारखंडी माता मंदिर में एक सप्ताह से सफाई अभियान चल रहा है। मूर्तियों से लेकर मंदिर परिसर की दीवारों और चबूतरों को साफ किया जा रहा है। इसके अलावा लालापुर, शीतलपुर, बंधौइन, मऊ, बरगढ़, मानिकपुर और भरतकूप के देवी मंदिरों में भी सजावट का काम जारी है। लोग घर में भी पूजा की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए पूजन सामग्री, फूल व फल आदि की खरीदारी हो रही है। नवरात्र के दिनों में भक्त कामतानाथ की परिक्रमा भी लगाने जाते है। ऐसे में परिक्रमा मार्ग पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। जिससे भक्तों को परेशानी न हो। यहीं स्थिति रामघाट स्थित मंदिरों में भी है। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी दुकानें सजने लगी है। साफ सफाई के साथ दुकानदारों ने अपनी जगह निर्धारित कर ली है।
विज्ञापन