फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   navjaat mout

दो नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 14 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
navjaat mout
फोटो-35- नवजात की मौत के बाद एंबुलेंस से मानिकपुर जाती प्रसूता व उसके परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर सीएचसी व मऊ सीएचसी में जन्मे दो बच्चों की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी के डॉक्टरों व स्टाफ पर इलाज में देरी करने का आरोप लगाया है। वहीं दोनों सीएचसी प्रभारियों ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

मानिकपुर तहसील क्षेत्र के बगदरी गांव के रामसजीवन की पत्नी संतोषी को प्रसव पीड़ा उठने पर शनिवार देर रात सीएचसी में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि संतोषी हालत बिगड़ रही थी लेकिन डॉक्टर ध्यान नहीं दे रहे थे। शनिवार रात ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह बच्ची की मौत हो गई। वहीं मऊ तहसील क्षेत्र के कटैया खादर गांव निवासी सुशील की पत्नी अंतिमा को प्रसव पीड़ा होने पर सास गुड़िया ने शनिवार रात मऊ सीएचसी में भर्ती कराया। अंतिमा ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी व बच्चे की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में परिजनों ने सीएचसी के डॉक्टरों व स्टॉफ के लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मानिकपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मौजूदा स्टाफ से जानकारी ली गई है। दोनों नवजातों का समय पूर्व जन्म हुआ था। जिससे उनकी मौत हो हुई। मऊ सीएचसी प्रभारी डॉ. शेखर वैश्य ने बताया कि इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed