{"_id":"69a1e23cd23fc062a905b642","slug":"nanajis-development-model-has-been-successful-in-overall-development-principal-secretary-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-127677-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र विकास में नानाजी के विकास मॉडल हुए सफल : प्रधान सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र विकास में नानाजी के विकास मॉडल हुए सफल : प्रधान सचिव
Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27सीकेटीपी 03 कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
खोही (चित्रकूट)। भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर स्वावलंबन अभियान 2.0 शाइन का शुभारंभ किया।
दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में राजगुरु स्वामी प्रपन्नाचार्य महाराज ने नानाजी को युग मनीषी बताते हुए कहा कि उन्होंने चित्रकूट के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। स्वावलंबन अभियान 2.0 शाइन का उद्देश्य ग्रामोदय से सर्वोदय की ओर बढ़ते हुए एक मापने योग्य और टिकाऊ विकास मॉडल बनाना है।
दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव निखिल मुंडले ने बताया कि नानाजी ने समग्र विकास के लिए अनेक सफल प्रयोग किए, जिससे चित्रकूट और देश के अन्य हिस्सों को लाभ मिला। दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष वसंत पंडित ने स्वावलंबन अभियान 2.0 की प्रस्तावना रखी। बताया कि यह अभियान एक नए युग के लिए स्थिरता और खुशहाली सूचकांक (शाइन) के माध्यम से मापा जाएगा।
विज्ञापन
यह मॉडल पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित है। इसे जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश, नीति आयोग सहित अन्य संस्थाओं की साझेदारी में चित्रकूट के 108 राजस्व गांवों में लागू किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक आधार रेखा सर्वेक्षण से होगी।
समारोह में बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज, पूर्व सांसद डॉ. आरके सिंह पटेल, महापौर योगेश ताम्रकार, रीवा संभाग आयुक्त वीएस जामोद, उज्जैन उत्तर के कालुहेडा विधायक अनिल जैन, अटल विहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय विलासपुर के कुलपति प्रो. एडी एन बाजपेयी , प्रो. राजेंद्र कुरारिया, डॉ. अरविंद कुमार शुक्ल, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. आईपी त्रिपाठी, डॉ. एमआरके सिंह, उमाशंकर पांडेय, भरत मिश्र, पुष्पराज सिंह परिहार, उत्तम बनर्जी, कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस, एसपी सतना हंसराज सिंह ने भी नानाजी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।