फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Naib seeking the convenience fee charged

नायब तहसीलदार पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Thu, 02 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 02 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Naib seeking the convenience fee charged
कचहरी परिसर में जानकारी देता ट्रक मालिक और मौजूद हृयूमन राइट्स लॉ नेटवर्क के जिला संयोजक रूद्र प्रसाद मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
गिट्टी व बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें अक्सर होती हैं, लेकिन इस बार एक ट्रक मालिक ने नायब तहसीलदार पर बालू लदे ट्रक को छोड़ने पर तीस हजार रुपये लेने का आडियो क्लिप डीएम को सौंपा है। डीएम ने इसकी जांच का आदेश दिया है। ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क ने ट्रक मालिक के साथ थाने में भी तहरीर दी। वहीं नायब तहसीलदार ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

 

 सेमरदहा निवासी ट्रक मालिक राममिलन ने बुधवार को डीएम को आडियो क्लिप देकर आरोप लगाया कि मानिकपुर नायब तहसीलदार उसके ट्रक के संचालन में अड़चन डाल रहे हैं। 23 व 24 मई को हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि ट्रक से बालू ढोने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान कबरई से कौशांबी बालू लेकर जा रहे उनके ट्रक को नायब तहसीलदार ने रात लगभग 11 बजे रोक लिया और चालक से तीस हजार की मांग की। बाद में उन्होंने नायब तहसीलदार से मोबाइल पर बात की और उनके बताए स्थान पर पहुंचकर सुविधा शुल्क देकर ट्रक छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नायब तहसीलदार ने एक माह तक इस मार्ग से ट्रक संचालन कराने को कहा। जिसकी आडियो रिकार्डिंग मौजूद है। डीएम मोनिका रानी ने बहिलपुरवा थानाध्यक्ष को इसकी जांच करने को कहा है।

इसी मामले में ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क के जिला संयोजक रूद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि आडियो रिकार्डिंग से स्पष्ट है कि नायब तहसीलदार ने ट्रक मालिक को परेशान कर वसूली की है। इस बारे में नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि किसी से सुविधा शुल्क नहीं लिया गया है।


क्षेत्र में अवैध ओवर लोडिंग रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। जिससे कुछ ट्रक मालिक नाराज हैं। उक्त मालिक का जब ट्रक रोका गया तो कोई रवन्ना व अन्य कागजात नहीं थे। उसने मां की बीमारी का बहाना बनाकर ट्रक छुड़वाया और फिर कागज लेकर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed