फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Muslim prisoner made painting of Lord Ram and Sita

Chitrakoot News: मुस्लिम कैदी ने बनाई भगवान राम और सीता की पेंटिंग

Sat, 22 Feb 2025 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Muslim prisoner made painting of Lord Ram and Sita
भगवान राम की बनाई गई पेंटिंग।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। जिला जेल में बंद मुस्लिम कैदी समीर उर्फ साहिल ने महाकुंभ से प्रेरित होकर भगवान श्रीराम के वन गमन की 20 फीट लंबी पेंटिंग बनाई है। इसमें उसने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान जी का राम वन गमन का चित्रण किया है।
विज्ञापन

जेलर संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र का सजायाफ्ता कैदी समीर उर्फ साहिल को 20 फरवरी 2025 को तीन साल की सजा व पांच हजार का अर्थदंड का जुर्माना लगाया गया है। वह तीन साल की सजा काट चुका था, लेकिन जुर्माने की रकम अदा करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। जुर्माना की रकम न अदा कर पाने पर वह दो महीने कैद की और सजा काट रहा है।
विज्ञापन

जेलर ने बताया कि जेल में बंद कैदियों की मनोभाव को चेंज करने के लिए दीवारों पर श्लोक लिखे जाने थे। उनके पास कोई पेंटर नहीं था। ऐसे में समीर को पेंटिंग करना सिखाया गया था। उसने पेंटिंग सीखकर जेल की दीवारों पर रामायण से जुड़े कई श्लोक और भगवान श्री राम के कई चित्र बनाए हैं। इसमें राम वन गमन से जुड़ी एक 20 फीट लंबी तस्वीर की पेंटिंग मनमोहक है। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने कहा कि कैदियों में सुधार के लिए कौशल विकास जैसे कई कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed