{"_id":"647cd8d7d7262042f100384b","slug":"murder-report-lodged-against-mother-son-woman-goes-to-jail-chitrakutt-news-c-12-1-269291-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मां-बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, महिला गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मां-बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, महिला गई जेल
Mon, 05 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19- पकड़ी गई हत्यारोपी ऊषा निषाद
मां-बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, महिला गई जेल
प्रेम संबंध के चलते भतीजे की कुल्हाड़ी से हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फालोअप
मऊ (चित्रकूट)। पुत्री से प्रेम संबंधों में भतीजे की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाली ताई को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पिता की तहरीर पर मां- बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव के काशीनाथ का पुरवा में शुक्रवार की रात ऊषा उर्फ गंगामनी निषाद ने भतीजे ननकू निषाद की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ सगा भतीजा प्रेम संबंध बना रहा था। लगातार विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना। इसका उलाहना देने पर शुक्रवार की रात को विवाद हुआ था। इसमें कुल्हाड़ी के वार से ननकू की मौत हो गई है।
रविवार को थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक के पिता चंद्रभान की तहरीर पर आरोपी महिला ऊषा व उसके पुत्र शिवऔतार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला मृतक की ताई लगती है। महिला को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।