फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   murder

मासूम बच्चों का गला रेत खुद कर ली आत्महत्या

Tue, 15 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
murder
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मझगवां थानातंर्गत नई बस्ती निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री ने पत्नी और दो मासूम बेटों को गला रेतने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात मझगवां की नई बस्ती में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा खिंचा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, एडिशनल एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन, एसडीओपी अभिनव चौकसे और एसडीएम हेमकरण धुर्वे पहुंचे। घटना किन कारणों से हुई है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

नई बस्ती मझगवां निवासी धरमू वर्मा (28)पुत्र अच्छे लाल वर्मा ट्रैक्टर सुधारने का काम करता था। वह लोक निर्माण विभाग कार्यालय मझगवां के पास ही गुमटी में अपनी दुकान लगाता था। स्थानीय लोगाें के अनुसार सोमवार की रात करीब 8 बजे घर लौटने पर उसका अपने पिता से विवाद हो गया था। इसके करीब एक घंटे बाद कमरे के दरवाजे बंद कर धरमू तेज आवाज में गाने सुनने लगा। रात भर गाना चलता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 10 बजे तक कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोस में रहने वाले धरमू के भाई को संदेह हुआ। उसने घर में झांका तो कमरे के अंदर सब मृत हाल थे। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभी तक प्रथम जांच में पता चला है किधरमू ने पत्नी ज्योति वर्मा उर्फ रोशनी पुत्र क्त्रस्ेयल (7) व आयुष (2) का गला चाकू से रेतने के बाद खुद फांसी पर लटक गया। इस घटना के पीछे अभी कोई ठोस कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम का भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed