{"_id":"579e34374f1c1bdb762b8b17","slug":"munna-singh-had-last-visited-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना सिंह ने चित्रकूट का किया था अंतिम दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना सिंह ने चित्रकूट का किया था अंतिम दौरा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट के डाक बंगला में अंतिम बार पत्रकारों से बातचीत करते रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान। (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान का धर्मनगरी चित्रकूट से खासा लगाव था। जब कभी पार्टी का कार्यक्रम चित्रकूट में प्रस्तावित होता, वह तैयारियों का जायजा लेने एक दिन पहले ही आ जाते। थे। 26 जुलाई को भी वह कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों के सामने किसानों व मजदूरों की हालत पर बेबाक टिप्पणी की थी। 26 की रात अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के बावजूद 27 जुलाई को उन्होंने बुंदेलखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की थी। जिसके बाद उन्हे लखनऊ रिफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के नेता मुन्ना सिंह चौहान ने पत्रकारों से कहा था कि बुंदेलखंड के किसानों की समस्या का निदान मात्र उनकी पार्टी ही कर सकती है। पार्टी का मुख्य लक्ष्य ही किसानों की भलाई करना है। एक बार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वीपी सिंह के साथ उन्होंने शहर के पुरानी बाजार में लगी किसान चौपाल में भी भागीदारी की थी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री ने उनकी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि जब कभी वह किसानों के कार्यक्रम में पहुंचते हैं, तो उन्हें मुन्ना सिंह याद आते हैं। मृत्यु होने से पहले उनकी अंतिम प्रेसवार्ता धर्मनगरी में ही हुई थी। 27 जुलाई को होने वाले बुंदेलखंड कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए एक दिन पूर्व पहुंचे पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह ने डाक बंगले में कहा था कि किसान व मजदूर के लिए वह हमेशा लड़ते रहेंगे।
एक बार पूर्ण बहुमत से लोकदल की सरकार बन जाए, तो किसानों के कर्ज सहित कई समस्याओं का निदान हो जाएगा। उनके आकस्मिक निधन पर जिले के कार्यकर्ता जगत नारायण मौर्य, कालिका प्रसाद खरे व विनोद श्रीवास्तव खासे आहत हैं। सभी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव फैजाबादा के महुली गांव पहुंच गए हैं।