{"_id":"01573237615abe2e9b414d06d0ee44da","slug":"mtkarmion-the-conniving-not-count-18-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतकर्मियों ने सांठगांठ कर नहीं गिने 18 मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतकर्मियों ने सांठगांठ कर नहीं गिने 18 मत
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हारे प्रत्याशियों ने जिलाधिकारी
विज्ञापन
कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि मतकर्मियों ने जीते प्रत्याशी से
सांठगांठ कर 18 मतों की गिनती नहीं की। इसकी जांच कराई जाए।
सदर ब्लाक के रौली कल्याणपुर गांव के प्रधान पद के हारे प्रत्याशी लक्ष्मी प्रसाद, आनंद कुमार, रामकिशोर, अमर सिंह व दो दर्जन ग्रामीणों ने गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी कर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान पद के लिए हुई मतगणना में रौली कल्याणपुर गांव की मत गिनती के दौरान कुछ मतकर्मियों की मिली भगत से 18 मतों की गिनती नहीं की गई। मतदान स्थल क्रमांक 227 में कुल 553 मत पडे़।
जिनमें 535 मतों की ही गिनती की गई। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर पुर्नमतगणना कराने की मांग की। इस मौके पर दुवसिया, पन्नी देवी, जमुनिया, बेलपतिया, केशवा व रजुलिया आदि मौजूद रहीं।
प्रदर्शन में एक ऐसी भी वृद्धा शामिल थी जो दोनों हाथों में लाठी लेकर आई थी। दुवसिया ने बताया कि पैर में दर्द होने के बावजूद वह ग्रामीणों के हक के लिए कलेक्ट्रेट आई हैं।