फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MP,mla,forest,woman,poor

वनवासियों के लिए चल रहीं कई योजनाएं

Sun, 28 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
MP,mla,forest,woman,poor
फोटो-7- वनवासी महोत्सव में संबोधन करते केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। क्षेत्र के अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम व सेवा समर्पण संस्थान की ओर से वनवासी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वनों के आसपास रहने वाले समाज के लिए कई योजनाएं सरकार चल रही। ताकि विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस क्षेत्र के गरीबों का आवास व अन्य सुविधा देने के लिए सर्वे कराकर सुविधाएं दी जाए। उन्होंने वनवासी बालिका छात्रावास भवन, व श्रीराम प्रिय जन चिकित्सालय व सबरी सरोवर बनाने के लिए भूमि पूजन किया। रसोई गैस की महंगाई पर कहा कि यह केंद्र के हाथ में नहीं है अंतर्राष्ट्रीय कीमत के आधार पर इसका दाम तय होता है। जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर महाअधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने कल्याण आश्रम के माध्यम से किये जा रहे कार्य की सराहना किया। सांसद आर के सिंह पटेल ने मांग की कि अन्य प्रदेशों की तरह यहां के आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाए। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, सत्येंद्र मिश्रा,रामबाबू गुप्ता, कमलाकांत उपाध्याय, जगदीश गौतम, जयराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed