फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   More than three lakh devotees took a dip in Mandakini

Chitrakoot News: तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Thu, 05 Jun 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
More than three lakh devotees took a dip in Mandakini
गंगा दशहरा पर मंदाकिनी स्नान के बाद घाट किनारे पूजन करतीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
चित्रकूट। गंगा दशहरा पर मंदाकिनी नदी में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। रामघाट पर विधि विधान से पूजा पाठ किया। पंडितों को दान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

गुरुवार को तड़के से ही श्रद्धालु मंदाकिनी में डुबकी लगाने पहुंच गए। मंदाकिनी में स्नान के बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। साधु-संतों ने भी स्नान किया। बांदा के राजनारायण, सतना के राकेश सिंह ने बताया कि गंगा दशहरा पर कई साल से परिवार सहित आते है। मंदाकिनी मेंं स्नान के साथ ही तीर्थ स्थानों के दर्शन किया है। यूपी-एमपी क्षेत्र में पुलिस बल के जवान सहित नदियों में गोताखोर की ड्यूटी लगाई गई। एसपी अरुण कुमार सिंह व अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन



इनसेट
आरती करने के साथ भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए

गंगा दशहरा पर सैकडा़ें साधु-संतों और भक्तों ने मंदाकिनी की पूजा कर आरती की। गुरुवार को होने वाली मंदाकिनी की आरती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्मोही अखाड़ा, भरतमंदिर, कामदगिरि प्रमुख, पंजाबी आश्रम सहित कई अन्य मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। कई स्थानों पर भंडारा भी हुआ। कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास, भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास,सीताराम दास, संतोषी अखाड़ा के महंत राम ह्दयदास सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

ग्रामीण क्षेत्र में भी मनाया गंगा दशहरा पर्व
राजापुर-मऊ। गंगा दशहरा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया। मऊ, राजापुर क्षेत्र में यमुना नदी में भक्तों ने स्नान किया। भौंरी क्षेत्र के वाल्मीकि मंदिर, भरतकूप, पहाड़ी, शिवरामपुर, मानिकपुर क्षेत्र में गंगा दशहरा परंपरागत तरीके से मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed