फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   moovement will take speed for seperate state

‘पृथक राज्य को आंदोलन फिर तेज होगा’

Sat, 08 Aug 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 08 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
moovement will take speed for seperate state
बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए आंदोलन फिर तेज किया जाएगा। मोर्चा पंचायत चुनाव में सही प्रत्याशी मिलने पर उसका समर्थन करेगा। प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। ये बातें बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने नेता और अभिनेता राजा बुंदेला पर आरोप लगाया कि उन्होंने क्षुद्र राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए मोर्चा के मंच का दोहन किया।
विज्ञापन


शनिवार को जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्र के प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को मोर्चा के स्थापना दिवस को हुंकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें झांसी में पूरे बुंदेलखंड से आए कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य छोटे राज्यों के आंदोलनकारी भी शामिल होंगे। विश्वकर्मा ने माना कि पृथक राज्य आंदोलन काफी धीमा पड़ गया है। उन्होंने बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख सदस्य रहे राजा बुंदेला पर आरोप लगाया कि वह अवसरवादिता के लिए ही इससे जुड़े। बाद में अलग चुनाव लड़े और हार गए।
विज्ञापन


ऐसे लोगों की वजह से हमारा आंदोलन बिखर गया। अब ऐसे स्वार्थी लोगों से हम दूरी बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने भी षड्यंत्र करके हमारे आंदोलन को तोड़ा। ‘राजा बुंदेला बुंदेलखंड के लिए मर गया’, इस बयान पर उन्हाेंने टिप्पणी कर कहा कि अब राजा बुंदेला का अस्तित्व यहां नजर आया तो यह उनका भूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेली सेना मोर्चा का अंग, राजा अध्यक्ष नहीं
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा ने दावा किया कि बुंदेली सेना मोर्चा का ही एक अंग है। राजा बुंदेला इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हो सकते। अगर किसी ने भी बुंदेली सेना के नाम का उपयोग कर बयानबाजी की तो उसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। केंद्रीय उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने बताया कि केंद्रीय इकाई के गठन का काम पूरा हो गया है और 41 सदस्यीय कार्यकारिणी बना दी गई है। हुंकार दिवस के बाद दिसंबर में महारैली और फरवरी में संसद का घेराव किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जगदीश तिवारी, अजय शर्मा, विजय कश्यप, सुरेश मिश्रा, शंकरमणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र साहू, विक्की खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed