फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mobile phone looted at knife point in broad daylight in Chitrakoot

चित्रकूट में दिनदहाड़े चाकू की नोंक पर लूटी नगदी मोबाइल

Mon, 16 Nov 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone looted at knife point in broad daylight in Chitrakoot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर के बस स्टैंड पर दिन दहाड़े तीन युवकों ने बेटी की पढ़ाई की फीस लेकर जा रहे राहगीर को चाकू सटाकर नोटों भरा बैग व मोबाइल लूट लिया। राहगीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने एक आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया लेकिन नगदी व मोबाइल लेकर दो अन्य युवक भागने में सफल रहे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
बांदा जिले के जसपुरा निवासी मनोज कुमार पुत्र पारस ने बताया कि उसकी बेटी चित्रकूट के ज्ञानभारती इंटर कालेज में पढ़ती है। कसहाई रोड पर किराए के घर में रहती है। उसकी फीस व खर्च के लिए सोमवार को वह 15 हजार रुपये लेकर बस से चित्रकूट पहुंचा था। जैसे ही वह बस स्टैंड से कोठी तालाब के रास्ते से पैदल ओवरब्रिज की ओर जाने लगा तो शराब की दुकान के पास तीन युवकोें ने उसे घेर लिया। एक ने उसके पेट में चाकू सटाकर बैग व मोबाइल छीन लिया। वह विरोध कर चिल्लाया तो उसे लात घूसंों से मारपीट भागने लगे। इसी बीच राहगीर के चिल्लाने की आवाज बस स्टैंड के पास ड्यूटी पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों तक पहुंची तो वह दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

इधर स्थानीय लोगों की सूचना पर यूपी 112 की टीम भी कुछ देर बाद पहुंची। पुलिस टीम ने एक आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया जबकि 15 हजार रुपये से भरा बैग व मोबाइल लेकर दो अन्य युवक भागने में सफल रहे। मौके से पकड़े गए लक्ष्मणपुरी मोहल्ला निवासी गगन कुमार पुत्र हरिशचंद्र को लेकर पुलिस टीम कोतवाली पहुंची। दोपहर तक उससे पूछताछ होती रही। कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि भागे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed