{"_id":"6112c02f8ebc3e7b890c2c45","slug":"mnrega-women-trained-in-bunding-chitrakoot-news-knp6455016180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा महिला मेटो को दी मेडबंधान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा महिला मेटो को दी मेडबंधान की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर विकासखंड में मनरेगा कार्यों के लिए 60 महिलाओं प्रशिक्षण कराया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ जयदेव ने किया।
बीडीओ ने बताया कि महिला मेट के मनरेगा कार्यों की मात्रात्मक, गुणात्मक सुधार के साथ ही अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। ग्राम लोढ़वारा में मनरेगा महिला मेटो का फील्ड भ्रमण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मेड़बंदी, खेत तालाब, समतलीकरण के बारे में विस्तार से बताते हुए खंती की माप, मेडबंधान की नाप की जानकारी दी है।
मंगलवार को अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रोहित सोनी, तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह व सचिव मुदित कुमार ने श्रमिकों की उपस्थिति, मस्टर रोल, कार्यों का माप, कार्यों के प्रकार, कार्य योजना, श्रमिकों के पारिश्रमिक के भुगतान आदि के बारे में जानकारी दी। सचिव करुणा देवी ने मेट के कार्यों की जानकारी विस्तार से प्रदान की। उपायुक्त मनरेगा सुदामा प्रसाद ने लाभार्थियों के चयन में अनुसूचित जाति, भूमिहीन, कम आय वाले निर्धन परिवारों को प्राथमिकता प्रदान करने को प्रोत्साहित किया। मनरेगा कार्यों में लघु और सीमांत किसानों की व्यक्तिगत दो लाख के कार्य कराए जा सकते हैं। जिनसे उनकी आजीविका का विकास हो सके।