फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Missing youth's body found in a well, murder alleged

Chitrakoot News: लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या का आरोप

Tue, 08 Oct 2024 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in a well, murder alleged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के नयाचंद्रा गांव में देवी पंडाल के पास स्थित कुएं में गांव के युवक का शव मिला। युवक चार अक्तूबर की रात देवी पंडाल से ही लापता हो गया था। परिजनों को आशंका है कि हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। नयाचंद्रा गांव निवासी राजू सिंह ने बताया कि भांजा ऋषभ सिंह (19) गांव में ही देवी पंडाल में चार अक्तूबर की रात चार दोस्तों के साथ था। पंडाल में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि रात को लगभग दो बजे ऋषभ अचानक बिना किसी को बताए मोबाइल चलाते हुए कहीं चला गया। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा।
सोमवार की सुबह ऋषभ की दादी घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित कुएं में पानी भरने पहुंची तो उन्हें शव उतराता दिखा। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त ऋषभ के रूप में हुई।
विज्ञापन

मामा राजू ने बताया कि पांच अक्तूबर को ही परिजनों ने कुएं में कांटा डालकर शक के आधार पर खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने ऋषभ को मारकर कुएं में फेंक दिया है। उन्होंने गांव के ही एक परिवार पर शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ निष्ठा उपाध्याय व थाना प्रभारी श्यामप्रताप पटेल, फोरेंसिक व एफएसएल की टीम के साथ पहुंचे। अपर एसपी ने बताया कि परिजनों ने हत्या का शक जताया है पर कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed