फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Miss South Asia Universe Meenakshi welcomed

Chitrakoot News: मिस साउथ एशिया यूनिवर्स मीनाक्षी का किया स्वागत

Tue, 13 May 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Miss South Asia Universe Meenakshi welcomed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले के सरधुवा गांव की मूल निवासी मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। वह पिता सत्यभान सिंह के ननिहाल चित्रकूट मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव में रहती हैं।
सोमवार को खिताब जीतने के बाद पहली बार दिल्ली से धर्मनगरी चित्रकूट स्टेशन पहुंचने पर उनके स्वजन, शुभचिंतक व क्षत्रिय समाज ने उनका स्वागत किया। बातचीत में मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपने टैलेंट के दम पर जीत हासिल की है। वह अब मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

उनकी मां कीर्ति सिंह जनपद पंचायत मझगवां के वार्ड क्रमांक 25 से जिला सदस्य हैं। साथ ही संचार संकर्म समिति में सभापति भी हैं। उनकी चाची भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविमाला सिंह एमपी क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ से सभासद हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उन्हें डांसिंग और माडलिंग का बचपन से ही शौक था। शुरूआत में माता-पिता ने ये सब करने से रोका पर उन्होंने ठान लिया था कि इसे करना है तो करना है। इसके बाद उन्होंने मिस टीन ऐज प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया और इसके बारे में माता-पिता से चर्चा की और उन्हें सारी जानकारी दी। इसके बाद वे इसके लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपने टैलेंट के दम पर जीत हासिल की है, लेकिन ये चुनौती नई और अलग है, इसके लिए वे काफी एक्साइटेड और प्रिपेयर्ड है। जानकारी के लिए बता दें कि यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से पहले इसके सिलेक्शन का अंतिम चरण मई के महीने में दिल्ली में होना है। प्रतियोगिता संभवत चार माह बाद होगी।

इन पुरस्कारों से हुई हैं सम्मानित
मीनाक्षी सिंह को अब तक मिस टीन ऐज (क्वीन आफ दा हट्स), मिस टीन इंडिया व मिस टीन एमपी जैसे कई बड़े अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।ग्रामीण परिवेश में जन्मी मीनाक्षी की प्राथमिक शिक्षा सतना के सेंट माइकल स्कूल से हुई। इसके बाद वो हाई व हायर सेकंडरी की पढ़ाई अनुपम हायर सेकंडरी स्कूल भरहुतनगर सतना से कर रही हैं। इस वर्ष वे कला विषय से कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed