फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Misbehavior with the policemen who went to serve the summons

Chitrakoot News: सम्मन तामील कराने गए पुलिसकर्मियों से अभद्रता

Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with the policemen who went to serve the summons
सरैंया(चित्रकूट)। अवैध खनन को लेकर गांव के दो लोगों के खिलाफ जारी सम्मन तामील कराने पहुंची पुलिस टीम से आरोपियों के समर्थकों ने अभद्रता की। जैसे ही पुलिस टीम आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली तो पहाड़ की ओर गई तो पुलिस टीम देखकर आरोपी भाग निकले। मानिकपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश एसपी ने दिए हैं। उधर इस मामले में चर्चा है कि आरोपियों ने अपने कुछ समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों को गांव से खदेड़ा, जिसमें वह गिरकर चुटहिल हुए।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि गढचपा गांव के दो लोगों का अवैध खनन को लेकर सम्मन था। इसे तामील कराने के लिए सरैंया चौकी के दो सिपाही रवि व दुर्गेश गांव गए थे। गांव में ही आरोपियों के पहाड़ के पास मौजूदगी व अवैध खनन होने की जानकारी हुई तो सिपाही वहां पहुंचे। सिपाहियों ने वीडियो बनाना शुरु किया तो कुछ अन्य ग्रामीणों ने गाली गलौज कर बहस की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिसकर्मियों को गांव से बाहर जाने के लिए कहा। पुलिस टीम गांव से लौट आई है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि देर शाम को गांव के नत्थू व वीरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed