फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Minister's orders ineffective, bridge not cleaned

Chitrakoot News: मंत्री के आदेश बेअसर, नहीं हुई पुल की साफ-सफाई

Fri, 22 Sep 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 22 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Minister's orders ineffective, bridge not cleaned
चित्रकूट। शहर के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मंदाकिनी नदी पर बने करीब 50 साल पुराने पुल के दोनों ओर की दीवारों में पौधे व घास उग आई है। इससे पुल की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। जिला प्रभारी मंत्री ने इन पौधों व घास को हटाने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन इसका कहीं असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जिले की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से इस पुल की हालत पर चिंता जताई थी। सख्त निर्देश दिए थे कि दो दिन के अंदर इसकी सफाई कराई जाए लेकिन जिले के जिम्मेदारों पर इसका कहीं असर नहीं दिखता है। पुल से रोजना एक हजार से अधिक बड़े व छोटे वाहन निकलते हैं। पुल के बनी सड़क में जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। पुल की दीवार जर्जर हो गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर के इंजीनियर मो. कैफी ने बताया कि नया पुल बनाने के लिए सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। शासन की स्वीकृत मिलने पर ही पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed