फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Minister of State and MP has installed Corona vaccine

राज्यमंत्री और सांसद ने लगवाया कोरोना टीका

Sat, 13 Mar 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Minister of State and MP has installed Corona vaccine
चित्रकूट। राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शनिवार को शिवरामपुर सीएचसी में कोविड टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद राज्य मंत्री ने पत्नी देविका उपाध्याय के साथ टीका लगवाया।
विज्ञापन

वहीं, शहरी स्वास्थ्य केंद्र में सांसद आरके सिंह पटेल ने टीका लगवाया। इसके पूर्व डीएम ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोह का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए। डीएम ने 60 वर्ष से अधिक आयु और 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 11 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। सभी अस्पतालों में टीकाकरण की व्यवस्था कराई गई है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके कुरेचिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed