फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Message of cleanliness given by officials

अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 06 May 2017 11:01 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 06 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given by officials
डीएम ने की सफाइ
राजापुर/मानिकपुर(चित्रकूट)। विशेष सफाई अभियान के तहत मुख्यालय में नगर पालिका सहित नगर पंचायत राजापुर,मानिकपुर में सुबह से हाथ में झाडू़ लेकर अधिकारी कर्मचारी सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ करते देखे गए। सभी स्थानों पर कीटनाशक छिड़काव किया गया। इसी दौरान सर्फाई अभियान का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया।
विज्ञापन


     शनिवार को इस अभियान की शुरुआत शहर के  स्टेशन रोड से की गई। इसके बाद पुरानी कोतवाली, ट्रैफिक चौराहा, एलआईसी तिराहा, पटेल तिरहा ओवर ब्रिज के नीचे तरौहा में इस्लामिया स्कूल से बालेश्वर काछी चौराहा होते हुए महापात्रा मोहल्ले तक सफाई की गई। सीतापुर में रैन बसेरा ,रामघाट, जयपुरिया तिराहे तक सफाई की गई। सफाई अभियान में नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार गुलाब सिंह,अधिशाषी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, नायब तहसीलदार हर्षवर्धन सिंह, राजस्व निरीक्षक नसीम अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन


  राजापुर नगर पंचायत में शासनादेश के तहत प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें  उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा अधिशाषी अधिकारी बेनी प्रसाद गुप्ता ने सफाई कर अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालयाें में स्वच्छता का संकल्प कराया गई। इस मौके पर रामबदन करवारिया कानूनगो, राकेश,धनराज, संजय,सोना, पंचू कमलेश, संदीप चंन्द्रभूषण मिश्र, पुरूषोत्तम जाटव मौजूद रहे। इसके अलावा मानिकपुर नगर पंचायत में भी सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषादेवी व ईओ रामाशीष की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed