{"_id":"629e4508588a6374b01c41ff","slug":"mercury-46-degree-farmer-died-due-to-heat-chitrakoot-news-knp7009791119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 46 डिग्री, लू से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 46 डिग्री, लू से किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो- 6- गर्मी से बचतीं युवतियां। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गर्मी सितम ढा रही है। सोमवार को अधिकतम पारा 46 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बरगढ़ थाना अंतर्गत कलचिहा गांव में खेतों पर जैविक खाद डलवा रहे एक किसान की लू लगने से मौत हो गई। गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पंखे और कूलर से भी ठंडी हवा नहीं आ रही है।
किसान रामायण प्रसाद पांडेय (85) सोमवार की सुबह 8 बजे खेत में जैविक खाद डलवाने गए थे। दोपहर 11 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनके पुत्र अरुण कुमार देखने गए। जहां रामायण प्रसाद की मौत हो चुकी थी। नाती जावेंद्र ने बताया कि लू लगने से मौत हुई है। उसके चार पुत्र रामप्रसाद, कौशाल, जितेंद्र व अरुण हैं। पत्नी रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
वहीं, गर्मी के चलते बाजार में दोपहर में ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। जिला अस्पताल में पेट दर्द व बुखार से पीड़ित कई मरीज भर्ती हुए। राजेश्वर प्रसाद निवासी अहिरनपुरवा, सुनील सिंह निवासी छीबो, प्रहलाद त्रिपाठी निवासी कसहाई बुखार आने पर अस्पताल पहुंचे। इन्हें भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक पंकज शर्मा ने बताया कि पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने एक बार फिर से गर्मी में इजाफा कर दिया है।