{"_id":"616331308ebc3e62906b470d","slug":"mental-health-awareness-is-very-important-chitrakoot-news-knp657540723","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक स्वास्थ्य को जागरुकता बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक स्वास्थ्य को जागरुकता बेहद जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने रविवार को जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानसिक रूप से ग्रसित व्यक्ति को देखभाल व उपचार दोनों की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य विभाग का दायित्व है कि गांव गांव जाकर मानसिक रूप से पीड़ित लोगों को चिन्हित कर उपचार दें। शिक्षा विभाग में भी अध्यापक बच्चों को चिन्हित कर उपचार दिलाएं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदुषी मेहा ने कहा कि मेंटल हेल्थ एक ऐसा विषय है जो जीवन में बेहद अहमियत रखता है। फिर भी अधिकांश लोग अनदेखा करते हैं। मेंटल स्ट्रेस डिप्रेशन डिमेशिया फोबिया जैसी कई मानसिक बीमारियां हैं जो पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, आइसोलेशन से यह समस्या और भी बढ़ गई है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में सांसद के प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एसीएमओ डा. इम्तियाज, सीएमएस डा. आरके गुप्ता, डा. बृजेश सिंह, डा. कन्हैया लाल, डा. ऋषि कुमार, डा. एचसी अग्रवाल, एके सिंह मौजूद रहे।