{"_id":"ea0aa02e73c155358ebe7fa887013646","slug":"memorendom-to-the-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति की अगुवाई में जिले में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इनका कहना था कि सरकार के आश्वासन देने के बाद भी उन लोगों को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति की जिला इकाई के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव की अगुवाई में गुरुवार को प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गौरीशंकर ने बताया कि 25 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम की समिति से प्रतिनिधि मंडल से वार्ता हुई थी।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने आश्वस्त किया था कि तीन दिसंबर 14 तक रोजगार सेवकों के विनियमितीकरण पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा पर ऐसा नहीं किया गया। सरकार के रवैये से दुखी होकर प्रदेश के तमाम रोजगार सेवकों ने एक जून 2015 से लखनऊ के रामलीला मैदान में आमरण अनशन किया था।
विज्ञापन
इसके बाद सीएम के विशेष सचिव रिग्जियान सैंफिल ने चार जून को आश्वस्त किया कि दस दिन में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, प्रमुख सचिव वित्त से रिपोर्ट प्राप्त कर सीएम को निर्णय के लिए दिया जाएगा। रोजगार सेवकों का कहना है कि इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।