{"_id":"6864278e50f102aeed0da61d","slug":"md-reprimanded-officers-for-faltering-power-supply-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-117449-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति पर एमडी ने अफसरों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति पर एमडी ने अफसरों को फटकारा
Tue, 01 Jul 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में गर्मी के बाद बारिश में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था को लेकर एमडी ने विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि विभाग में किसी सामग्री की कमी नहीं है तो फिर ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार दिन तक कैसे बिजली गुल रहती है। हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने एक हफ्ते के अंदर जिले की बिजली की व्यवस्था को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को दक्षिणांचल बिजली वितरण खंड आगरा के एमडी नीतीश कुमार ने तकनीकी टीम के साथ जिले के पावर हाउसों का निरीक्षण किया। एमडी ने बताया कि वह बेहतर बिजली की सप्लाई व्यवस्था बनाने के लिए वह जिलों का दौरा कर रहे हैं ताकि जो सप्लाई की क्षमता है उसको बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि जो बिजनेस प्लान 23, 24 और 25, 26 स्वीकृत हुआ है। शासन के निर्देश पर इसके कार्य की गति से पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे बिजली व्यवस्था में अधिक सुधार हो। जिन सब स्टेशनों में ओवरलोड है, वहां अधिक पावर के ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं। जर्जर तारों को बदला जा रहा है। विभाग में पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने स्टोर का भी निरीक्षण कर सामान पर्याप्त उपलब्ध है। उन्होंने भरतकूप, शिवरामपुर सहित अन्य स्थानों के सब स्टेशनों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता आर के यादव, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार समेत विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।