फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ‘mayawati wants to destroy bsp’

‘बसपा को खत्म करना चाहतीं मायावती’

Fri, 17 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 17 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
‘mayawati wants to destroy bsp’

बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री और सामाजिक परिवर्तन मंच के संस्थापक दद्दू प्रसाद का कहना है कि मायावती बसपा को खत्म करने पर तुली हैं। इसकी वजह उनका डर है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनावों में उनका मंच हर स्तर पर प्रत्याशी खड़ा करेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को कालूपुर स्थित आवास में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती उस सीढ़ी को ही तोड़ रही हैं, जिस पर चढ़कर वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। यही वजह है कि जिस भी नेता को वह अपने समकक्ष पहुंचता पाती हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई कर देती हैं। इसी वजह से उनको भी निकाला गया क्योंकि लोकप्रियता और प्रतिभा में वह काफी तेजी से बढ़ रहे थे। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्र्शन जानबूझकर खराब किया गया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी गई थी कि कोई भी यह नारा नहीं लगाएगा कि मायावती को पीएम बनाओ। बसपा ने परोक्ष रूप से भाजपा का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि मायावती ने उन सभी कार्यक्रमों, जैसे भाईचारा बनाओ समिति आदि को बंद कर दिया, जिससे पार्टी को फायदा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि उनका मंच आने वाले पंचायती राज चुनाव में सभी स्तर पर पूरे प्रदेश में प्रत्याशी खड़ा करेगा। मंच की हिमांचल प्रदेश, मप्र में भी इकाइयां बनाई गईं हैं। उनका लक्ष्य कांशीराम के सपने को पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed