फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mau Manikpur MLA meets CM Yogi, expects big gift for the region from the budget

Chitrakoot News: सीएम योगी से मिले मऊ मानिकपुर विधायक, बजट से क्षेत्र को बड़ी सौगात की उम्मीद

Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mau Manikpur MLA meets CM Yogi, expects big gift for the region from the budget
10 सीकेटीपी 11 सीएम से मुलाकात के दौरान विधायक मानिकपुर।
चित्रकूट। प्रदेश का बजट पेश होने से ठीक पहले मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने विधानसभा भवन लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक संवाद किया। आगामी प्रदेश बजट को देखते हुए इस मुलाकात को क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें और प्रस्ताव रखे। इसमें प्रमुख रूप से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलचिहा, बरगढ़ की लंबित मान्यता प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने का विषय शामिल रहा। इसके अलावा खोह-मानिकपुर मार्ग पर वाल्मीकि नदी पर बने पुल के चौड़ीकरण व विकासखंड मानिकपुर के ग्राम पंचायत चमरौहा में बरदहा नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मतीकरण से जुड़े प्रस्ताव दिए। इसके साथ रूपौली-बरुवा संपर्क मार्ग, राम वन गमन पथ से सरैयां संपर्क मार्ग, बरगढ़-मडहा मार्ग सहित रामनगर, मानिकपुर व मऊ विकासखंड के कई ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्य शामिल हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि बजट में इन प्रस्तावों को शामिल कर मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र को सड़क, पुल और औद्योगिक प्रशिक्षण जैसी बुनियादी सुविधाओं की बड़ी सौगात मिल सकती है। इससे विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed