फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   matdaan

इस बार न रहे कम मतदान प्रतिशत, जरूर डालें वोट

Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
matdaan
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद कर्वी के वार्ड नंबर नौ तीर्थराजपुरी सीतापुर में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने 27 फरवरी को सबसे मतदान करने की अपील की। इस वार्ड में 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। किसी के दबाव में न आकर भयमुक्त मतदान करें। लोगों को समझाया कि इस बार कम मतदान न हो। 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की प्रशासन मदद करेगा। बीएलओ से कहा कि अपने क्षेत्र में मतदान से पहले पर्ची अवश्य घर-घर पहुंचाएं।
विज्ञापन

अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि अगर कोई डराता, धमकाता या लालच देता है तो सी विजिल एप पर शिकायत कर सकते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरि, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी रामअचल कुरील, स्वीप के सुरेश प्रसाद, एसआई नगर पालिका केके शुक्ला, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा, सभासद बुद्धप्रकाश सिंह, जागेश्वर प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed