{"_id":"61eaef22d55d1b282435e8c5","slug":"mason-dies-in-collision-with-pickup-chitrakoot-news-knp6765844114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियनपुरवा के पास पिकअप की टक्कर से बाइक चालक राजमिस्त्री की मौके हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सीतापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन पिकअप चालक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद ग्रामीण माने। इस दौरान जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक खोही मैंनहाई के बीच तेलिन पुरवा के पास सन्ना उर्फ नवल (40) निवासी ग्राम बिहारा हाउली पुरवा शुक्रवार की सुबह सात बजे नयागांव से अपनी मां के लिए पूजा सामग्री लेकर गया था। दोपहर दो बजे माता-पिता से मिलकर लौटते समय मैनहाई गांव के पास सामने से आए बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा। सड़क पर गिरते ही हेलमेट अलग होकर जमीन पर गिर गया जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला।
मृतक के पिता गरीबदास ने बताया कि चार वर्ष पहले नयागांव से चला गया था। राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक के चार नाबालिग पुत्र है।