फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Marriage grant, socialist pension Receiving a letter faces bloom

शादी अनुदान, समाजवादी पेंशन पत्र पाकर खिले चेहरे

Sat, 10 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 10 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Marriage grant, socialist pension Receiving a letter faces bloom
पुत्री की शादी के अनुदान स्वीकृति का पत्र लाभार्थी को सौंपती जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी व डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के तहत पुत्रियों की शादी अनुदान एवं समाजवादी पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत मैना देवी व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने लाभार्थियों को बांटे। शहर के गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज सभाकक्ष में अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के लाभार्थियाें की पुत्रियों की शादी अनुदान के 511 और समाजवादी पेंशन के एक हजार स्वीकृत प्रमाण-पत्र दिए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि  शादी अनुदान के लिए सरकार पूर्व में 10 हजार रुपये देती थी। जो अब बढ़ाकर 20 हजार रुपये की गई है। पूर्व में इस योजना के लिए आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र  में 18 हजार और शहर में 24 हजार थी ।
विज्ञापन


जिसको अब बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्र में 46 हजार 80 रुपये व शहर में 56 हजार 60 रुपये किया गया है। जिससे अब इस योजना में काफ ी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। समाजवादी पेंशन योजना को टीकाकरण, शिक्षा से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन घरों के बच्चे टीकाकरण व विद्यालय में पढ़ेंगे और साक्षर बनेंगे तो इस योजना में प्रत्येक वर्ष 50 रुपये की बढ़ोत्तरी भी की जायेगी। जनपद में समाजवादी पेंशन का लक्ष्य 86343 के सापेक्ष 82567 पेंशन लाभार्थियों के खातों में आनलाइन भेजी गई है।

शेष बचे लोगों को भी जल्द लाभान्वित किया जाएगा। हौसला पोषण योजना में 0 से 5 वर्ष के अति कुपोषित बच्चों / गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। जिसमें 70 प्रतिशत बच्चों को 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार दिया जाता है।


जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कन्नौज सांसद डिंपल यादव करते हैं।  किसी किसान की सड़क दुघर्टना , बिजली गिरने, जहरीला कीड़ा काटने आदि से मृत्यु होती है तो उसके आश्रित को 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। भूमिहीन किसानों के लिए, आम आदमी बीमा योजना के तहत दुर्घटना होने पर 35 हजार की सहायता दी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed