{"_id":"5ebc317a8ebc3e90835ddad8","slug":"marpeet-chitrakutt-news-knp560002387","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर महिला समेत बेटियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को लेकर महिला समेत बेटियों को पीटा
विज्ञापन
फोटो नंबर-6- मारपीट में घायल महिला व उसके परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। तरौंहा स्थित देवदास अखाड़ा के पास स्थित छिपटहा टोला में घर के रास्ता को लेकर दो भाईयों के परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक परिवार के पति-पत्नी सहित उनकी दो बेटियों को गंभीर चोट लगी हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने घायलों का सीतापुर कस्बे में स्थित अस्पताल में मेडिकल कराया है।
बुधवार की सुबह शहर के तरौंहा मोहल्ले के देवदास अखाड़ा स्थित छिपटहा टोला में मो. मारूख व उसके छोटे भाई वादे खान के बीच रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जिसमें कुछ देर बाद लाठी डंडे चलने लगी। जिसमें मो. मारूख उसकी पत्नी शाहजहां, पुत्री शबाना व शफीना के सिर फट गए। मामले को लेकर पीड़त परिवार ने कोतवाली में तहरीर दिया है।
शबाना ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर उनके चाचा वादे खान के परिवार के सदस्यों ने लाठी डंडो से मारा है। आयेदिन घर से निकालने की धमकी देते हैं। जब कि वादेखान ने बताया कि उनके बडे़ भाई मो मारूख के परिवार के सदस्यों ने मारपीट किया है। जिससे उनके परिवार के सदस्यों को भी चोट आयी है। घायल युवतियों व महिला ने बताया कि वह लोग रोजा रखे है। सुबह से कुछ खाया पीया नहीं है।