फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Marksheets given to students, books distributed to newly admitted children

Chitrakoot News: छात्रों को दिए अंकपत्र, नए बच्चों को बांटी किताबें

Sat, 08 Apr 2023 04:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
Marksheets given to students, books distributed to newly admitted children
फोटो- 6- रैली निकालते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन

रैली निकालकर स्कूल चलने के लिए प्रेरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी (चित्रकूट)। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरा के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। ग्राम प्रधान और प्रबंध समिति अध्यक्ष ने नव प्रवेशी छात्रों को किताबें और आठ पास छात्रों को अंकपत्र व शील्ड देकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से किया गया।
प्राथमिक विद्यालय ओरा में कक्षा पांच में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले छात्रों तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरा के कक्षा छह, सात, आठ के उन छात्रों जिन्होंने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, उन्हें अंकपत्र व शील्ड देकर उत्साह बढ़ाया। इसके बाद रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें ग्राम प्रधान ओरा फूलचंद राजपूत, प्रबंध समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार, पहाड़ी ब्लाॅक एआरपी कन्धई प्रसाद, सहायक अध्यापक ब्रेशपाल सिंह, श्रीकांत, अनुदेशक गिरीश कुमार, निर्भय सिंह, मीरा देवी, प्राथमिक विद्यालय ओरा प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र प्रजापति, राजबहादुर, विवेक कुमार प्रधानाध्यापक डिघरी पुरवा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सर्वजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed