फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Manvi and Arpit got first place in classical music competition

Chitrakoot News: शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में मानवी और अर्पित को पहला स्थान

Sun, 15 Jun 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Manvi and Arpit got first place in classical music competition
चित्रकूट। आनंदेश्वरम संगीत अकादमी के आनंदेश्वरम महोत्सव 2025 का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। शास्त्रीय संगीत की जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता मानवी सोनी और अर्पित विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अकादमी संचालक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि महोत्सव में अलग अलग विधा की संगीत प्रतियोगिताएं हुईं। शास्त्रीय संगीत जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मानवी सोनी व अर्पित विश्वकर्मा ने प्रथम, आकर्षि पटेल व ऋतम्भरा ने द्वितीय तथा अनन्या मिश्रा व आकांक्षा तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में शुभेक्षा श्रीवास्तव व राघव पांडेय ने प्रथम, मुस्कान त्रिपाठी व जाह्वनी सिंह ने द्वितीय, देवयानी शुक्ला व रितिक सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल तबला वादन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में अपराजिता सिंह व शुभ श्रीवास्तव ने प्रथम, समृद्धि द्विवेदी और सात्विक पहारिया ने द्वितीय, आदित्य तिवारी और अर्श सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल तबला वादन प्रतियोगिता सीनियर में आद्यांश श्रीवास्तव व प्रशांत द्विवेदी ने प्रथम, अक्षत केशरवानी व हृदेश कुमार ने द्वितीय, अनन्या शुक्ला व आरव जायसवाल, सुगम संगीत प्रतियोगिता जूनियर में आराध्या पटेल व इशांत सिंह ने प्रथम, निया श्रीवास्तव व ऋषभ देव त्रिपाठी ने द्वितीय, अग्रिमा द्विवेदी व यथार्थ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सुगम संगीत प्रतियोगिता सीनियर में काव्या निगम व रुद्र कसौंधन ने प्रथम, आराध्या सिंह व सूरज द्विवेदी ने द्वितीय और अरुंधति दीक्षित व देवांग अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। 10 वर्ष से कम आयु के 60 से अधिक बच्चों ने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. प्रदीप शुक्ला ने किया।

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक फडनीस, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ. गोपाल कुमार मिश्र, भूतपूर्व प्रधानाध्यापिका गीता जायसवाल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, बसपा नेता मयंक द्विवेदी, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक स्वप्निल अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed