{"_id":"6ae78b08a71c102ede0afe649e639d6d","slug":"mandakini-truck-hit-the-railing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मंदाकिनी पुल की रेलिंग से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक मंदाकिनी पुल की रेलिंग से टकराया
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू लदा ट्रक सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर
विज्ञापन
मंदाकिनी पुल की रेलिंग से जा टकराया। चालक ने बताया कि स्टेरिंग फेल होने
से यह घटना हुई। संकरा पुल होने के कारण लगभग चार घंटे तक जाम लगा रहा।
मंडलायुक्त का काफिला भी जाम में फंसा, लेकिन किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने
उनके काफिले को आगे सुरक्षित निकाल दिया।
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राज मार्ग के मुख्यालय स्थित मंदाकिनी पुल पर प्रतिदिन की तरह यातायात संचालित था। इसी बीच भरतकूप की ओर से बालू लदा ट्रक आया। उसकी स्टेरिंग फेल होने से ट्रक पुल की रेलिंग से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति धीमी थी।
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हाइवे के पुल पर ट्रक फंसने से वहां जाम लग गया। मंडलायुक्त का काफिला बांदा की ओर से मुख्यालय आते समय जाम में फंस गया।
जिससे सभी अधिकारी हरकत में आए। तत्काल यातायात पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रक को हटाने का काम किया। किसी तरह मंडलायुक्त के काफिले को सुरक्षित कलेक्ट्रेट तक निकाला गया।
इस दौरान सुरक्षा के लिए पुल के दोनों ओर बडे़ व छोटे वाहनों को रोका गया। इससे लगभग चार घंटे हाइवे पर जाम लगा रहा। जेसीबी ने ट्रक को पुल के पार लाकर यातायात सुचारु बनाया।