फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini and Bardha swelled again due to rain

Chitrakoot News: बारिश से फिर ऊफनाईं मंदाकिनी और बरदहा

Sat, 09 Aug 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mandakini and Bardha swelled again due to rain
मंदाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : संवाद
चित्रकूट/मानिकपुर। यूपी एमपी क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक झमाझम बारिश से फिर मंदाकिनी- बरदहा नदी ऊफना गईं। रामघाट की दुकानों तक पानी पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं को नदी किनारे जाने से रोक दिया। नदी किनारे स्थित बस्तियों में रहने वालों को सतर्क कर दिया गया। मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी और डभौरा मार्ग के चमरौहा गांव के पास बने रपटे के ऊपर तक पानी भर जाने से पांच से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ही रामघाट की सीढि़यों के ऊपर पानी दुकानों की ओर बढ़ने लगा। इस पर श्रद्धालुओं के रामघाट में आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। कई श्रद्धालु मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आए थे । रामघाट पर पानी भरने से वापस लौट गए। दुकानदार भी अपना समान लेकर घर चले गए। शाम चार बजे के बाद नदी धीरे-धीर उतरने लगी।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया। मानिकपुर से एमपी क्षेत्र के डभौरा क्षेत्र को जोड़ने वाला रास्ते के रपटे में पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है। इससे चमरौहा, गिदुहरहा रानीपुर, ऊंचाडीह आदि गांवों का आपस में संपर्क कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
जम्होरा सहित बड़की नदी का पानी रास्ते भरने से गांवों का संपर्क कटा

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ/राजापुर। यमुना नदी का जलस्तर कम हो गया लेकिन जम्होरा और बड़की नदी का जलस्तर बढ़ा है। इनका पानी रास्ते पर भरा होने से पांच गांवों का आपस में संपर्क कटा है। फसलें भी खराब हो गई हैं। नदियों का पानी रास्ता में भर जाने से परदवां, घुरेटहा, मेड़े लाल का पुरवा, बनीपुर, पाली पूरब पताई व पश्चिम पताई का आपस में संपर्क कटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed